बुधवार, 28 मार्च 2012
बारिश मुझे माफ करना
आज जमकर बारिश हुई। बाहर निकलने का मन हुआ। मगर निकल न सका।
भीगना चाहता था मगर किससे कहता।
कहता तो सुनने को मिलता -बीमार पड़ जाओगे। पागल हो क्या। क्या मिलेगा बारिश में भीगकर। भीगो, हमें क्या करना है।
एक बार जमकर भीगा था बारिश में। दोस्त को उसके घर छोडऩे गया था। लौटा तो जबरदस्त पानी था। मैंने तय किया कि कहीं रुकूंगा नहीं। रास्ते भर भीगते गया। इतनी देर तक, इतने बड़े फव्वारे के नीचे कभी नहीं नहाया था। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आसमान मुझे नहला रहा था। पेड़ मेरे साथ नहा रहे थे। धरती मेरे साथ नहा रही थी। मैंने पहली बार जाना कि प्रकृति कितनी विराट और उदार है।
मैं फुटबॉल खेलते हुए भी खूब भीगा हूं। बारिश में खेल रुकता नहीं था। घास के मैदान में छप छप करते खेलते रहते थे। वे दिन बहुत पीछे छूट गए। हमने बारिश के पानी में कागज की कश्तियां भी बहुत चलायी हैं। उन दिनों की भी धुंधली सी यादें ही रह गयी हैं।
कभी हम लोग कच्ची छत वाले मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में छत टपकती थी। सामान इधर से उधर करना पड़ता था। जहां जहां पानी टपकता था, नीचे खाली बर्तन रखने पड़ते थे। बिस्तर पर पानी टपकता था और सोना मुश्किल हो जाता था। पक्की छत के नीचे रहते हुए अब उन दिनों की याद भी नहीं आती।
आज भी बारिश में भीगने का मन जरूर होता है लेकिन मन मसोस कर रह जाना पड़ता है। साथ साथ भीगने वाले दोस्त अब साथ नहीं रहे। नौकरी ऐसी है कि कई बार दफ्तर से बाहर निकलकर पता चलता है कि जबरदस्त बारिश हो चुकी है। बच्चों को बारिश में खेलते देखकर खुश होने वाले बुजुर्ग भी अब नहीं रहे। बारिश अब भी होती है। हमीं घर से बाहर नहीं निकल पाते।
केदारनाथ अग्रवाल की एक कविता में कहा गया है कि सूरज डूबता नहीं है। घूमती हुई पृथ्वी खुद उसकी ओर से मुंह फेर लेती है। मेरे खयाल से हम सब ऐसे ही हैं। आसपास खुशियां बरसती रहती हैं और हमसे दामन तक नहीं फैलाया जाता।
बारिश के बहुत से दृश्य मैंने सिर्फ अखबारों में देखे हैं। मेरा शहर नदी के किनारे है मगर मैंने आज तक उमड़ती हुई नदी नहीं देखी। मेरा इलाका किसानों का है और मैंने कभी पानी से भरे धान के खेतों में काम नहीं किया। मेरे शहर की कई बस्तियां इस बार भी बारिश के पानी में डूब जाएंगी पर मैं उन्हें नहीं देख पाऊंगा।
बारिश के बारे में कहने के लिए मेरे पास बहुत बातें नहीं हैं। जिसने बारिश को ज्यादातर अपनी खिडक़ी से देखा हो वह उसके बारे में और कितना जान सकता है?
(कई साल पहले बारिश को देखते हुए लिखा गया)
बुधवार, 9 जून 2010
प्यार में भीगा मौसम
यात्रा एक बेहद खूबसूरत मौसम में जशपुर इलाके से गुजरी। यह बारिश से भीगा मौसम था, चारो ओर हरियाली छाई थी, चिलचिलाती धूप और लू का नामोनिशान नहीं था। यात्रा के पहले चरण में अगर धूप के बावजूद हजारों लोग सभाओं में जुटते रहे तो अंतिम चरण में उन्होंने बारिश की परवाह नहीं की। बस्तर की यादें ताजा हो गईं।
मनेंद्रगढ़ में लोगों को अपेक्षा थी कि मनेंद्रगढ़ को कोरिया जिले का मुख्यालय घोषित किया जाएगा। यह इस इलाके की पुरानी मांग है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि यह फिलहाल प्रक्रिया में नहीं है। इससे लोगों में निराशा थी लेकिन साफ बात यह थी कि उन्हें कोई गलत आश्वासन नहीं मिला था।
मनेंद्रगढ़ से आगे बढ़ते ही बारिश शुरू हो गई। लगा कि आगे की सभाओं का क्या होगा? मगर सभाओं के दौरान अमूमन बारिश रुक जाती रही। हल्की फुल्की बौछारों की तो लोगों ने वैसे भी परवाह नहीं की।
मुख्यमंत्री से यह सवाल लगातार किया जाता रहा कि उनकी सभाओं में जो भीड़ जुट रही है, क्या वह सरकारी तंत्र द्वारा जुटाई गई भीड़ नहीं है? मनेंद्रगढ़ से बैकुंठपुर के बीच एक पत्रकार ने उनसे यही सवाल किया। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि यात्रा का स्वागत निर्धारित जगहों पर ही नहीं हो रहा, रास्ते में भी जगह जगह लोग उनसे मिल रहे हैं और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं को जो समर्थन मिल रहा है वह लोगों की संख्या ही से नहीं, उनके उत्साह से भी प्रकट होता है। लोग जिस गर्मजोशी से उनसे मिल रहे हैं, वह जुटाई गई भीड़ की गर्मजोशी नहीं है। मुख्यमंत्री का कहना था कि उन्होंने बहुत सी यात्राएं देखी हैं और की भी हैं। लेकिन ऐसा उत्साह पहली बार देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री से और भी तरह तरह के सवाल किए जाते रहे। भटगांव में पत्रवार्ता में उनसे पूछा गया कि प्रदेश सरकार बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं पर जो पैसा खर्च कर रही है, वह तो केंद्र सरकार का है? मुख्यमंत्री ने कहा- पैसा न तेरा है न मेरा है, वह जनता का है और उसी के लिए खर्च किया जा रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में मिल रही छोटी बड़ी शिकायतों के सवाल पर उन्होंने चुटकी ली- शिकायतें तो राम राज्य में भी थीं, यह तो रमन राज है। फिर उन्होंने कहा- हम हालात को बेहतर करने की कोशिश करते आ रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे।
तीन रुपया किलो चावल वाली योजना भाजपा सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना के रूप में सामने आई। पूरी यात्रा के दौरान एक भी इलाका ऐसा नहीं मिला जहां इस योजना का लाभ नहीं पहुंच रहा है। पात्र लोगों के कार्ड न बनने और अपात्रों के नाम सूची में होने की शिकायतें जरूर मिलती रहीं लेकिन मुख्यमंत्री इसे स्वीकारते रहे और उन्होंने कहा कि इसे ठीक करने के लिए कहा जा चुका है। विपक्ष के कुछ नेताओं ने इस योजना को गरीबों का अपमान कहा है- इस पर पूरी यात्रा के दौरान डा. रमन सिंह चोट करते रहे। रिमझिम बारिश के बीच बैकुंठपुर की सभा में भी ्रउन्होंने कहा कि तीन रुपया किलो में चावल पाना जनता का अपमान नहीं, उसका हक है। यहां के लोग जमकर मेहनत करते हैं और जमकर खाना उनका अधिकार है।
कांग्रेस को वे लगातार कटघरे में खड़ा करते रहे। उन्होंने हर सभा में दावा किया कि ज्यादातर कांग्रेस के नेतृत्व वाले पिछले पचास बरस को देखें और पिछले साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ में होने वाले विकास को देखें तो पचास बरस पर साढ़े चार बरस में हुआ विकास भारी पड़ेगा।
जशपुर के घने जंगलों और पर्वतों-घाटियों के बीच से जब यात्रा गुजर रही थी तो सड़क किनारे आम बेचती चार महिलाओं से हमारी बात हुई। सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से वे वाकिफ थीं। उनमें से कुछ ने स्कूल की पढ़ाई की थी। उनकी राजनीतिक चेतना के हम कायल हुए। उनसे पिछले और अभी के मुख्यमंत्री की तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। एक बोली-मुख्यमंत्री को अच्छा काम करना ही चाहिए। इसीलिए तो वे मुख्यमंत्री बनाए जाते हैं। एक और मौके पर एक तेज तर्रार बूढ़े ने कहा- सवा तीन रुपए मेंं सरकार चल रही है। उसका आशय तीन रुपया किलो चावल और पचीस पैसे किलो नमक से था। सरकार के कामकाज को लेकर ऐसी प्रतिक्रियाएं हमें रास्ते भर सुनने को मिलती रहीं। तीन रुपया किलो चावल हमें लगा कि सबसे लोकप्रिय योजना है। इसके हितग्राही प्रदेश के कोने कोने में हैं। यह जनता के लिए बहुत उपयोगी है। कोई भी गरीब परिवार इसे पाकर खुश ही होगा।
जशपुर में हम सभा से पहले पहुंच गए। सभास्थल की ओर जाने वाली सड़क विकास यात्रा के स्वागत के लिए सजी धजी हुई थी। हल्की बारिश हो रही थी, सड़क पर दूर तक छतरियां ही छतरियां दिखाई दे रही थीं। जितने लोग छतरियां लेकर खड़े थे, उनसे कई गुना ज्यादा लोग बगैर छतरियों के जमे हुए थे। दर्जनों नर्तक दल बारिश में भीगते हुए नाच रहे थे। बीस बीस किलो के नगाड़े गर्दन से लटकाए वादक पूरे जोश से उन्हें बजा रहे थे। यात्रा के आने में करीब घंटे भर की देर थी। और लोगों ने बताया कि नाच गान का यह सिलसिला सुबह से चल रहा है। सभा स्टेडियम में होनी थी। हमें लगा कि बारिश और देरी की वजह से शायद कम ही लोग रहेंगे। लेकिन हजारों लोग वहां मौजूद थे। एक पुलिसवाले ने बताया कि ये लोग सुबह से जमा हैं। कुछ तो रात में ही आ गए थे। पुलिसवाला खुद दोपहर से खड़ा था।
विकास यात्रा सभा स्थल पर पहुंची तो स्टेडियम में भीड़ बढऩे लगी। मैदान और गैलरियां खचाखच भर गईं। मंच पर उपस्थित नेताओं की खुशी उनके संबोधनों में झलकी। सबने लोगों के इस प्यार और समर्थन की प्रशंसा की, इसके लिए धन्यवाद दिया। रविशंकर प्रसाद, दिलीपसिंह जूदेव, राजनाथ सिंह और सबसे आखिर में डा. रमन सिंह बोले। राष्टï्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह विकास यात्रा को मिले इस प्यार और समर्थन को देखकर अभिभूत थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पैसे की नहीं, पसीने की इज्जत होनी चाहिए, प्रदेश सरकार यही कर रही है और इसीलिए जनता का इतना प्यार मिल रहा है। देश के दूसरे प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास को उन्होंने बेजोड़ बताया और यह भी कह डाला कि एक मुख्यमंत्री के रूप में डा. रमन सिंह उनसे भी बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाया और याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में, विषम परिस्थितियों में भी महंगाई नियंत्रित थी। अगर महंगाई पर लगाम लगानी है तो केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी होगी, लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाना होगा और प्रदेश में यह विकास यात्रा निरंतर चलती रहे, इसके लिए डा. रमन सिंह को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा। अंचल के लोकप्रिय नेता दिलीप सिंह जूदेव जब भाषण देने के लिए खड़े हुए तो स्टेडियम जय जूदेव के नारों से गूंज उठा। वैसे तो उनकी लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के हर इलाके में है लेकिन जशपुर में बात ही कुछ और है। श्री जूदेव ने भी डा. रमन सिंह की संवेदनशीलता और उदारता की तारीफ की। उन्होंने बताया कि जशपुर से जितनी बार मुख्यमंत्री के दरबार में फरियादें पहुंचीं, मुख्यमंत्री ने कभी निराश नहीं किया।
दूसरे दिन पे्रस कांफ्रेंस के बाद हम लौटे। रास्ते भर विकास यात्रा के दृश्य याद आते रहे। और मुख्यमंत्री के शब्द कानों में गूंजते रहे कि प्रदेश में विकास की यात्रा यहीं थमने वाली नहीं है। यह पिछले साढ़े चार बरस से चल रही है और जनता ने चाहा तो आगे भी इसी तरह चलती रहेगी।
(डा. रमन सिंह के पहले कार्यकाल में हुई विकास यात्रा से लौट कर लिखी गई टिप्पणी)
बस्तर को ढूंढ़ती रहीं निगाहें
प्रदेश सरकार की इस विकास यात्रा के समानांतर एक और यात्रा चल रही है। यह यात्रा है डाक्टर रमन सिंह के राजनेता से जननेता बनने की। एक जबरदस्त प्रदेश व्यापी जनसमर्थन उन्हें मिलता दिख रहा है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ रहे हैं। उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी है। उन्हें छू लेने की ललक में हाथ बढ़ रहे हैं। एक गांव में किसी ने डाक्टर साहब के हाथ पकड़ लिए तो उन्हें कहना पड़ा- अरे भाई हाथ तो छोड़ो। लोग उन्हें छोडऩा नहीं चाह रहे। विकास रथ की खिड़की से झांकते डाक्टर रमन सिंह को देखकर लोग कितने रोमांचित हो रहे हैं यह इन दृश्यों को देखकर ही जाना जा सकता है।
बात हो रही थी डा. रमन सिंह के जन नेता बनने की। अगर अब तक वे पार्टी के आला नेताओं की पसंद थे तो यह यात्रा उन्हें जन जन के नेता के रूप में स्थापित करती चल रही है। बल्कि यह कहना अधिक ठीक होगा कि यह यात्रा इस बात पर से परदा हटाते चल रही है कि डाक्टर साहब जन जन के प्रिय नेता बन चुके हैं। पार्टी के उच्च पदस्थ रणनीतिकार बताते हैं- पार्टी के भीतर डा. रमन सिंह के नेतृत्व को मिलने वाली चुनौतियां इस यात्रा के साथ साथ क्षीण होती जा रही हैं। मन से या बेमन से, पार्टी के नेता चुनाव तक इस नेतृत्व की अनिवार्यता को स्वीकार करते चल रहे हैं।
यात्रा को बीच बीच में बारिश की फुहारें मिल रही हैं लेकिन आमतौर पर झुलसाने वाली दोपहरियां ही मिल रही हैं। सुबह स्थानीय पत्रकारों से चर्चा के बाद जब यात्रा शुरू होती है तो धूप चढ़ चुकी होती है। फिर शुरू होता है जगह जगह स्वागत का सिलसिला। कहीं खुली खिड़की से लोग डाक्टर साहब से मिल लेते हैं तो कहीं लिफ्ट के जरिए डाक्टर साहब ऊपर आ जाते हैं। यात्रा धीमी गति से चल रही है। गाड़ी चलाने वालों का कहना है कि ऐसी यात्रा थका देती है। रथ के आगे पीछे मिलाकर कोई पचास गाडिय़ां चलती रहती हैं। किसी कार रेस जैसा दृश्य दिखता है। जहां रथ रुका, पीछे चलती गाडिय़ों से तुरंत कमांडो कूदकर रथ को घेर लेते हैं। अति उत्साही लोगों को नियंत्रित करते हैं। लेकिन डाक्टर साहब इतनी सुरक्षा के बाद भी लोगों से मिल ही लेते हैं। उनसे हाथ मिला लेते हैं, उनसे फूलमालाएं ले लेते हैं।
महासमुंद के आगे, सरायपाली के रास्ते में उन्हें साइकिल लिए लड़कियों का एक समूह मिल गया। वे मुख्यमंत्री को साइकिल के लिए धन्यवाद कहना चाहती थीं। यह मुलाकात हो सकता है प्रायोजित हो लेकिन थी बहुत मर्मस्पर्शी। डाक्टर साहब लड़कियों के सिर पर हाथ फेरते हुए वात्सल्य से भरे नजर आए। लगता था वे सचमुच अपनी बेटियों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा-एक बेटी चेन्नई में है और इतनी सारी यहां मिल गईं। कुछ समय पहले श्रीमती वीणा सिंह का इंटरव्यू लिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि डाक्टर साहब अपनी बिटिया से बहुत प्यार करते हैं। कितना भी तनाव हो, बेटी से बात करके काफूर हो जाता है। इन स्कूली लड़कियों को आश्ीर्वाद देते हुए डाक्टर साहब को निश्चित रूप से अपनी बेटी की याद आ रही थी। यह उनकी आंखों में उमड़ते प्यार को देखकर समझा जा सकता था। उनकी आवाज में भी बेटियों से मिलने की खुशी घुली हुई थी। बहुत से लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाला और चार साल सरकार चला लेने वाला आदमी सीधा सादा नहीं हो सकता। लेकिन डाक्टर साहब से कुछ मुलाकातों के बाद लगता है कि उनके भीतर मानवीय संवेदनाएं किसी भी आम आदमी की तरह मौजूद हैं और महफूज भी।
यात्रा के दूसरे चरण में एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि लोग लगातार बस्तर को याद करते रहे। कई जगहों पर ठीक ठाक भीड़ वाली आम सभाएं हुईं लेकिन वह मजा नहीं आया जो बस्तर में था। मैदानी इलाके में वह सरलता नहीं मिल रही है। मैनपुर गरियाबंद में कुछ कुछ माहौल बस्तर जैसा रहा लेकिन वह बात नहीं थी। काफिला आगे बढ़ा तो राजनीति की एक और ही शक्ल सामने आती गई। धनबल की भूमिका दिखने लगी। धनबल के कारण जो अनुशासनहीनता आती है वह भी दिखने लगी। इसे बड़े नेता कार्यकर्ताओं का अतिउत्साह कहते हैं। लेकिन यह इतनी मासूम चीज नहीं है।
सरायपाली से डा. रमन सिंह सुबह यात्रा पर रवाना हुए तो कुछ देर के लिए एक स्थानीय नेता के घर रुके। इसे लेकर कुछ लोगों से चर्चा हुई। कुछ का कहना था कि ये मशहूर डॉक्टर हैं और डाक्टर साहब के मित्र हैं। कुछ ने कहा कि डाक्टर साहब अभी तक किसी गरीब की कुटिया में नहीं गए हैं। संपन्न आदमी के घर जाने से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। तीन रुपया किलो चावल देेने वाले मुख्यमंत्री को यात्रा के दौरान किसी के घर नहीं जाना था। कुछ लोगों ने कहा-यह चुनावी राजनीति की मजबूरी है। चुनाव के लिए पैसा तो संपन्न लोगों से ही मिलता है।
बलौदाबाजार की सभा के बाद सबको घर जाने की जल्दी थी। मुख्यमंत्री भोजन किए बगैर लौटे। चर्चा थी कि इतना थकने के बाद वे घर जाकर आराम करना चाहते होंगे। घर घर ही होता है। घर का कोई विकल्प नहीं होता। लेकिन बाद में पता चला कि सुबह डाक्टर साहब को दिल्ली जाना है। किसी को भी अचरज हो सकता है कि मुख्यमंत्री आराम कब करते होंगे, पढ़ते लिखते कब होंगे? यात्रा के साथ चल रहे दूसरे लोगों को थकने का हक नहीं है। उनका नेता खुद बिना थके आगे आगे चल रहा है।
(डा. रमन सिंह के पहले कार्यकाल में हुई विकास यात्रा से लौट कर लिखी गई टिप्पणी)
चिलचिलाती धूप में चार कदम
डा. रमन सिंह और उनके साथी इन दिनों विकास यात्रा पर हैं। खुद डा. रमन सिंह के शब्दों में, चार साल पहले दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू किया था। यात्रा के पहले दिन, वे एक बार फिर माई के दरबार में चार साल का हिसाब देने के लिए खड़े हुए थे। और यह संकल्प लेने के लिए भी कि अब तक जो काम किया है, उसे आगे और बेहतर ढंग से कर सकें।
उनका बस चलता तो शायद वे यात्रा के लिए कोई और मौसम चुन लेते। लेकिन चुनाव उन्हें चुनने का मौका नहीं देगा। बहुत से कामों के भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण के लिए उनके पास अधिक समय नहीं है। वे इन कामों को एक साथ निबटा रहे हैं। जनता को अपनी सरकार की उपलब्धियों की याद दिला रहे हैं, यह समझा रहे हैं कि कौन सी चीज महंगी होने के लिए कौन जिम्मेदार है। और कौन सी चीज सस्ते में मिलने के लिए जनता को किसका शुक्रगुजार होना चाहिए।
राजा को अच्छा होना भी चाहिए और अच्छा दिखना भी चाहिए।
यात्रा की शुरुआत माई दंतेश्वरी के मंदिर से हुई। कमांडो से घिरे मंदिर में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ डा. रमन सिंह ने देवी की पूजा-अर्चना की। दंतेश्वरी वैसे तो पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक जगह विराजित हैं लेकिन बस्तरवासियों के तो वे दिल में बसती हैं। वहां से यात्रा की शुरुआत मतलब माई का आशीर्वाद और बस्तरवासियों का समर्थन एक साथ पा लेना।
पहली सभा दंतेवाड़ा में हुई, उसमें जून की दोपहर में मेले जैसा माहौल था। लोगों के जत्थे पर जत्थे चले आ रहे थे। कुछ के पैरों में चप्पलें थीं, लेकिन ज्यादातर नंगे पांव। शहर के लोग कंकड़ों पर नंगे पांव चलने का दुस्साहस नहीं कर सकते। यह गांव जंगल के लोगों का ही जीवट है। दूर दूर से पैदल चले आते इन लोगों को देखकर शहरियों को शर्म आ जानी चाहिए जो सेहत की तरह तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं और तरह तरह की दवाएं खाकर जी रहे हैं। यह कितना अजीब है कि यह तबका खुद को विकसित और आदिवासियों को पिछड़ा समझता है।
यात्रा की योजना बनाते समय यह बात उठी थी कि इस भीषण गर्मी में कौन मुख्यमंत्री को देखने सुनने आएगा? लेकिन पहले चरण में यह आशंका अप्रत्याशित रूप से एकदम गलत साबित हुई है। खुद मुख्यमंत्री का कहना है कि उनके और उनके सहयोगियों के सारे अनुमान फेल हो गए। यात्रा के साथ जुट रहे भारतीय जनता पार्टी के लोगों को खुद भी इतनी भीड़ जुटने की उम्मीद नहीं थी। वे उत्साहित से ज्यादा चमत्कृत हैं। कुछ अनुभवी लोगों का कहना है कि यात्राएं और भीड़ तो उन्होंने पहले भी देखी है लेकिन इस बार लोगों की बॉडी लैंग्वेज कुछ और ही है। उसमें प्यार भी है, उम्मीद भी और भरोसा भी।
यात्रा का रास्ते भर उत्सुकता और उत्साह से भरे लोगों ने हाथ हिला हिला कर स्वागत किया और ऐसी ही विदाई भी दी। फूलों के हार और पंखुरियों से भरे थाल लेकर महिलाओं की लंबी कतारें घंटों इंतजार के बाद भी थकी हुई नहीं लगीं। घरों की चौखट, खिड़कियों, और छतों से लोगों ने यात्रा को सिर्फ देखा नहीं, हाथ भी हिलाए। यात्रा के दौरान लगातार यह अहसास बना रहा कि हम एक लोकप्रिय आदमी की यात्रा में शामिल हैं।
राजनीति के अनुभवी लोगों के बीच भीड़ जुटाने के कौशल पर भी चर्चा चलती रही। लेकिन वह मुद्दा नहीं बन सका। वैसे अगर भाजपा के संगठन ने यह भीड़ जमा की है तो भी यह पार्टी के लिए खुशी का विषय हो सकता है। इससे संगठन की सक्रियता और सामथ्र्य का पता चलता है। यह भीड़ सीधे वोटों में तब्दील होगी कि नहीं, इस पर भी चर्चा चलती रही। लेकिन भाजपा के कुछ बड़े नेताओं ने संयम का परिचय देते हुए कहा कि वे अतिउत्साह में आकर कोई राय नहीं बना रहे हैं। चुनाव में अभी समय है और जैसा कि मुख्यमंत्री ने अपने साक्षात्कार में कहा कि वे कांग्रेस को हल्के से नहीं लेते, उसे एक गंभीर चुनौती मानते हैं।
यात्रा में आम सभाओं और स्वागत सभाओं की जगहें निर्धारित हैं। लेकिन कई जगह भीड़ देखकर मुख्यमंत्री का काफिला रुक भी रहा है। पड़ाव दर पड़ाव उनके भाषण में नई चीजें जुड़ती जा रही हैं। यात्रा के दूसरे तीसरे दिन दो बूढ़ी महिलाओं की बातचीत का किस्सा इसमें शामिल हो गया। मुख्यमंत्री इस किस्से के जरिए बताते हैं कि लोग अब उन्हें तीन रुपए वाला डाक्टर रमन और पचीस पैसे वाले डाक्टर रमन के रूप में जानने लगे हैं। प्रदेश सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताने के प्रचार से दुखी होते हुए उन्होंने दुर्ग की एक आमसभा में कहा-दाढ़ी वाला गलती करिस, मेछा वाले ला सजा हो गे। उनकी चुटीली बातों पर ठहाके लग रहे हैं। बहुत जगहों पर लोग स्वागत के लिए खड़े रह जा रहे हैं और काफिला निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आगे निकल जा रहा है। उन्हें जुटाने वाले लोगों को सफाई देनी पड़ रही है, माफी मांगनी पड़ रही है। ऐसा एक एनाउंसमेंट हमने चलते चलते सुना।
कच्चे रास्तों, टूटे फूटे घरों और गरीब लोगों के बीच से गुजरते एसी गाडिय़ों के काफिले को देखकर मन में आता है कि यह लोकतंत्र की कैसी तस्वीर है? लेकिन फिर जहां काफिला रुकता है, जनता वहां भीड़ की शक्ल में, हाथों में फूल लिए मौजूद मिलती है। प्रदेश में जनता के पास वैसे भी विकल्प सीमित हैं। और सभी एसी गाडिय़ों वाले हैं। जनता को उन्हीं के बीच अपनी उम्मीद के लिए सहारा ढूंढना है। इस यात्रा में वह डा. रमन सिंह में यह सहारा ढूंढती नजर आती है।
(डा. रमन सिंह के पहले कार्यकाल में हुई विकास यात्रा से लौटकर लिखी गई टिप्पणी)
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010
इनका दुख भी पूछें
भटाचार का खेल जारी
किकेट के बेन जानसन
स्थिरता से बड़ी जिम्मेदारी
संकट मोचन कहां थे
गणतंत्र और गाँधी
सारा देश गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लगा हुआ है, देश की राजघानी दिल्ली में और सभी प्रदेशों की राजघानियों में, जिला मुख्यालयों में झंडा फहराने, परेड निकालने की तैयारियां चल रही हैं। दुर्ग जिले के बेमेतरा में भी चल रही होंगी। लेकिन दूसरी ओर वहीं की एक खबर है कि गांघी भवन का इस्तेमाल शौच के लिए हो रहा है। साथ में तस्वीर भी छपी है जिसमंें खंडहर हो चुके भवन में गांघी की प्रतिमा लगी है और उसके आसपास गंदगी फैली हुई है। यह तस्वीर और यह समाचार गांघी को न जानने- मानने वाले को भी मर्माहत करने वाला है। हम गांघी की मूर्तिपूजा के समर्थक नहीं हैं लेकिन देखकर दुख होता है कि जिन लोगों ने उनकी मूर्ति लगाई उन्हें ही इसकी कोई परवाह नहीं है। गांघी की मूर्ति न लगाई होती तो ज्यादा अच्छा होता। इससे पता चलता है कि बेमेतरा मंें गांघी किस हालत में हैं। लोग उन्हें कितना जानते मानते हैं। उनको अपना आदर्श कहने वाली पार्टी के लिए उनका कितना महत्व है।महात्मा गांघी १२५वां जन्मवर्ष समारोह समिति के समन्वयक कनक तिवारी जहां रहते हैं वहां गांघी का यह हाल है। बेमेतरा के जिस गांघी भवन की खबर है वहां पहले एक समृद्घ पुस्तकालय हुआ करता था। पांच हजार किताबें थीं। लोग आते थे, बैठकर पढ़ते थे। कुछ साल तक यह सिलसिला चला। फिर उपेक्षा शुरू हो गयी। कुछ समय तक किसी निजी संस्था ने देखरेख की फिर वह भी बंद हो गया। बिजली कटी, पुस्तकें चोरी गयीं, भवन की छत गिर गयी, यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया और अब इस खंडहर का इस्तेमाल शौच के लिए हो रहा है। और यह सिर्फ बेमेतरा का हाल नहीं है। और भी कई शहरों कस्बों में गांघी भवनों की हालत ऐसी ही है। इतनी बुरी नहीं है तो बहुत अच्छी भी नहीं है। अघिकांश गांघी भवन छब्बीस जनवरी, पंद्रह अगस्त, गांघी जयंती पर खुलते हैं या उन्हें खोलने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि उनमंें दरवाजे नहीं हैं। जिन गांघी भवनों में इतनी गंदगी नहीं है वहां दूसरे तरह की गंदगी है-लड़ाई झगड़े हैं, गाली गलौज है, मारपीट है। ऐसे गणतंन्न दिवस का क्या मतलब है जहां राट्रपिता कहे जाने वाले आदमी की ऐसी उपेक्षा हो रही है इसमें गांघी की बेइ्ज्जती नहीं हो रही है, गांघी का नुकसान नहीं हो रहा है, नुकसान देश का ही हो रहा है। जिन सिद्घांतों ने देश को अंगेजों के चंगुल से मुक्त कराया, जिस जीवन शैली ने सारे देश में सादगी और सहिणुता की अनुभूति जगाई, जिस साहस ने दंगागस्त क्षेन्नों में जाकर आग बुझाई, यह उसकी उपेक्षा है। गांघी की उपेक्षा का नतीजा है कि आज जनप्रतिनिघि सालोलुप हैं, कार्यकर्ता स्वार्थी हैं, जनता असहिणु है, कमजोर लोग असुरक्षित हैं और देश दिशाहीन सा महसूस करता है। गांघी दूसरों के अभाव को समझते थे, कम कपड़े पहनते थे, उपवास करते थे। आज टेलीविजन देश के करोड़ों लोगों को सिखा चुका है कि उसकी साड़ी आपकी साड़ी से ज्यादा सफेद नहीं होनी चाहिए। आपके घर में ऐसा टीवी होना चाहिए जिससे पड़ोसी ईर्या करें। टीवी यह भी सिखा रहा है कि दीवार पर चूना लगाने वालों का सफेद सीमेंट लगाने वालों से कोई मेल नहीं है। टीवी कपड़े, जूते चमकाना सिखा रहा है, चरिन्न को निखारना कोई नहीं सिखा रहा है। देश के नेतृत्व कर्ता जनता को अघिकार लेना सिखा रहे हैं, लड़कर लेना सिखा रहे हैं, छीन कर लेना सिखा रहे हैं, दूसरों के अघिकारों की परवाह किए बिना, अदालत तक की परवाह किए बिना जो अपना अघिकार लगता है उसे लेना सिखा रहे हैं। कर्तव्य का पालन करना कोई नहीं सिखा रहा है। इसीलिए सब ओर या तो खरीद बिकी चल रही है या छीन झपट चल रही है। लोगों को कर्तव्य याद नहीं हैं, हर कोई अपने अघिकारों की बात कर रहा है। अपने लाभ की बात कर रहा है। देश जब गणतंन्न दिवस मना रहा है तो उसे देखना चाहिए कि इस गणतंन्न की हालत क्या है और क्यों है जनता के लिए जो व्यवस्था बनाई गयी है उससे जनता का कितना हित हो रहा है। यह देखना चाहिए कि जनता के नाम पर जो व्यवस्था बनाई गयी है क्या उसमें शोषकों के चेहरे भर बदल गए हैं क्या उन्हें जनता से, उसके सुख दुख से कोई लेना देना नहीं है जिस तरह गांघी और उनके जमाने के जनप्रतिनिघियों को लेना देना था क्या देश के कर्णघार अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं आदशोर्ं को भूल गए हैं बेमेतरा का गांघी भवन एक उदाहरण है इस बात का कि वाकई ऐसा हो रहा है। और यह दुखद है, शर्मनाक है, गलत है। यह गांघी के नाम से जानी जाने वाली कांगेस पार्टी को सोचना चाहिए कि गांघी से दूर होने की वजह से ही क्या उसकी आज हालत खराब है। देश और समाज की हालत के बारे में यह हम सबको सोचना चाहिए।
सोनिया की ऐतिहासिक सभा
मुंगेली में में कांगेस अयक्ष सोनिया गांघी की आमसभा ऐतिहासिक रही है। यह उनकी इस राज्य में पहली सभा थी पर इस इलाके में राज्य बनने से पहले वे कई सभाओं को संबोघित कर चुकी हैं। इनमें से कल की सभा सबसे बड़ी थी। और जहां तक लोगों की याददाश्त जाती है, छीसगढ़ के इतिहास में बहुत कम सभाओं में इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हुई है। एक लाख से ज्यादा लोग इस सभा में उपस्थित थे जो राज्य के दूर दूर के इलाकों से आए थे। कुछ लोगों के मुताबिक डेढ़ लाख की भीड़ थी तो कुछ के मुताबिक ढाई तीन लाख की। मगर यह सभा छीसगढ़ की अब तक की चुनी हुई भीड़ भरी सभाओं में थी इस पर लोग एकराय हैं। मरवाही में होने जा रहे उपचुनाव के अलावा राज्य में इस समय कोई विशेष राजनीतिक कारण नहीं है जिसके कारण किसी नेता की आमसभा के प्रति लोगों में इतनी उत्सुकता हो। आमसभाओं में पार्टी की तरफ से लोगों को जुटाया जाता है, इसमें कोई शक नहीं लेकिन फिर भी इतनी भीड़ सिर्फ किसी पार्टी के जुटाए नहीं जुटती। और इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठा करने की तैयारियों का कोई हल्ला भी नहीं था। ऐसे मंें सोनिया की सभा में उमड़ी भीड़ को क्या समझा जाए क्या यह उनकी बढ़ती हुई व्यक्तिगत लोकप्रियता का संकेत है क्या यह वाजपेयी सरकार की कम होती लोकप्रियता और जनता के बीच किसी विकल्प की तलाश का संकेत है क्या यह राज्य निर्माण मंें कांगेस की ऐतिहासिक भूमिका के प्रति जनता की भावनाओं की झलक है या यह एक आदिवासी को मुख्यमंन्नी बनाए जाने की प्रतिकिया व्यक्त करने को जुटी भीड़ ही कारण बहुत से हो सकते हैं और हो सकता है कि यह सबका मिला जुला असर हो। लेकिन इस अप्रत्याशित भीड़ के जुटने के पीछे जो कारण हैं वे उत्सुकता और दिलचस्पी तो पैदा करते हैं। कांगेस चाहे तो इसे अपनी, अपनी सरकार की और अपने मुख्यमंन्नी की जनता के बीच छवि और जनता की भावनाओं का प्रकटीकरण मान सकती है। इस बात मंें कोई शक नहीं कि एक आदिवासी को मुख्यमंन्नी बनाकर कांगेस ने एक बड़ा, उत्साह जगाने वाला कदम उठाया है। इससे राज्य की बहुसंख्य उपेक्षित जनता के बीच एक अच्छा संकेत गया है।फिर मुख्यमंन्नी अजीत जोगी ने अपनी प्राथमिकताओं के जरिए भी यह संदेश दिए हैं कि वे कमजोर वगोर्ं के हितों को यान मंें रखकर काम कर रहे हैं। यह राट्रीय स्तर पर कांगेस और सोनिया की बढ़ती लोकप्रियता की झलक भी हो सकती है और परोक्ष रूप से वाजपेयी सरकार की कम होती लोकप्रियता की झलक भी। अटलविहारी वाजपेयी की व्यक्तिगत लोकप्रियता के बारे में तो नहीं लेकिन उनकी सरकार के अब तक के कार्यकाल के बारे में कहा जा सकता है कि इसने जनता की उम्मीदें कम की है। वाजपेयीजी ने हालांकि विपरीत विचारघारा वाले दलों को साथ लेकर इतने लंबे समय तक सरकार चलाई है और यह बात अपने आप में एक उपलब्घि है लेकिन यह भी सच है कि इस सरकार के दलों के बीच आपसी झगड़े बहुत हैं और संघ परिवार के सदस्य देश में जो माहौल बना रहे हैं वह घार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए असुरक्षा पैदा करने वाला है।और इनके प्रति सरकार का रवैया अनुदार नहीं है। सरकार की आर्थिक नीतियां आर्थिक टि से कमजोर लोगों का हित नहीं कर पा रही हैं और एक गठबंघन सरकार के चलते सामाजिक समरसता की जिस संस्कृति को पनपना था वह नहीं पनप रही है। उल्टे नफरत पर आघारित, जनता को तोड़ने वाली संस्कृति को हवा मिल रही है। कांगेस और सोनिया के नेतृत्व पर सशक्त विपक्ष की भूमिका न निभा पाने का आरोप लगाया जाता रहा है लेकिन संगठन चुनावों से एक बार फिर सोनिया गांघी की पार्टी में सर्वोタाता सिद्घ हुई है और विपक्ष की नेता के रूप में उनके तेवर हाल के दिनों में काफी तीखे हुए हैं। जो भी हो, कांगेस के लिए यह भीड़ उत्साहजनक है। अगर वह राज्य में अपनी स्थिति के बारे में इससे कोई संकेत निकालना चाहे तो वह आशाजनक ही होगा। मुख्यमंन्नी और राज्य सरकार अगर इसे अपनी छवि के बारे में कोई संकेत मानें तो वह भी उत्साहवर्घक ही होगा। मगर पार्टी के लिए यह लाभप्रद तब होगा जब वह इस भीड़ को वोटों में तब्दील करना सुनिश्चित कर सके। आमसभाओं में जुटने वाली भीड़ का सीघा मतलब चुनाव में पड़ने वाले वोट नहीं होते। और फिर किसी बड़े चुनाव में अभी वक्त है। कांगेस के लिए यह ऐतिहासिक सभा उत्साह का कारण तो है लेकिन इससे ज्यादा वह एक चुनौती है कि वह अगले चुनावों तक इस कारण को बनाए रखे। उन उम्मीदों को बनाए रखे जिनसे बंघकर जनता इस आमसभा में आई थी।
आईना देखने की जरूरत
एड्स के खिलाफ
सोमवार, 21 दिसंबर 2009
ज़मीन से जुड़ने की ज़रुरत
वही पुरानी आदतें
छीसगढ़ के गरीब और जरूरतमंद लोगों को अभी बहुत उम्मीदें हैं। मयप्रदेश में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए छीसगढ़ राज्य बनाया गया है और जनता को बहुत सब्जबाग दिखाए गए हैं कि नए राज्य में वे राजघानी के अघिक करीब रहेंगे, उनकी बात सुनी जाएगी, उनकी समस्याओं का समाघान होगा, उनके साथ अन्याय नहीं होगा। अपना नेतृत्व होगा तो वह अपने लोगों के हितों के लिए काम करेगा। हमने तब भी इन सब्जबागों से सावघान रहने की चेतावनी दी थी और यह आशंका जताई थी कि मयप्रदेश की राजघानी की संस्कृति जस की तस छीसगढ़ की राजघानी में चली आएगी अगर यान नहीं दिया गया। जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक ठीक यही हो रहा है। इसकी झलक तभी मिल गयी थी जब राज्य का मुख्यमंन्नी चुनने के लिए छोटे बड़े नेता अकाल का नाम तक भूल कर राजघानी में इकट्ठा थे। और राजघानी भी करोड़ों खर्च कर सजाई गयी थी। मंन्नियों के लिए बंगले सजाए गए थे। मुख्यमंन्नी के नाम से भी एक बंगला लाखों खर्च कर सजाया गया था। नेताओं के लिए न तब अकाल था न अब है। राज्य बनने से पहले जो भोपाल में डले रहते थे वे अब रायपुर में डले नजर आएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। और जिस अय्याशी के भोपाल के बंगलों मंें रहा जाता था उसी तरह रायपुर के बंगलों में रहा जाए तो अचरज नहीं होना चाहिए। लेकिन तब इस सरकार से वे उम्मीदें भी नहीं रहेंगी जो मुख्यमंन्नी अजीत जोगी ने जगाई है्ं।मुख्यमंन्नी बनने के बाद उन्होंने बार बार यह कहा कि वे इस अमीर राज्य की जनता को अमीर बनाना अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मान कर चल रहे हैं। और फौरी तौर पर उन्होंने अपनी पाथमिकता अकाल से निबटने को बताया था। अपने मंन्नियों को सादगी से रहने की प्रेरणा उन्होंने दी थी और लाखों खर्च कर सजाए गए अपने बंगले में रहने नहीं गए। बाद में विघानसभा में उन्होंने अपने उन दिनों को याद किया था जब गरीबी और अभाव को उन्होंने झेला था। अपने साक्षात्कारों में, भाषणों में उन्होंने बार बार यह अहसास दिलाने की कोशिश की है कि वे इस उपेक्षित इलाके के उपेक्षित लोगों के दर्द को समझते हैं, उसकी दवा जानते हैं और यह दवा वे उन्हे ंउपलब्घ भी कराएंगे। लोग उनकी सरकार से उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि वह नए ढंग से काम करेगी।
लेकिन सरकार के कुछ पुराने मंन्नियों की पुरानी आदतों और नए मंन्नियों की नई आदतों के चलते यह उम्मीद टूटती नजर आ रही है। जो खबरें आ रही हैं उनसे लगता है कि इस सरकार के मंन्नी भी दूसरी सरकारों के मंन्नियों की तरह अपने फायदे के लिए काम करने वाले हैं। जनता के हित की उन्हें चिंता नहीं है। जनता के बीच जाकर, जनता की तरह रहते हुए जनता के लिए काम करने वाले लोग ये नहीं हैं। ये वही बंगलों में रहने वाले लोग हैं जिनके दरवाजांें के भीतर जाने की हिम्मत हर गरीब आदमी नहीं कर सकता। राजघानी अभी भी गरीबों की पहुंच से उतनी ही दूर है जितनी पहले थी। मुख्यमंन्नी को इसकी फिक करनी चाहिए। अपने अनुभव से वे जानते हैं कि लोकतंन्न में जनता की राय का कितना महत्व होता है, यह बात वे कई बार कह चुके हैं। वे यह भी जानते होंगे कि जनता बहुत कुछ देखती रहती है और उसके बारे में अपनी राय बनाती रहती है। सरकार के मंन्नियों के आचरण पर भी उसकी नजर है। इससे अगर उसके दिल में गुस्सा सुलगेगा तो वह बगीचों में पानी देने वाली दमकल से नहीं बुझाया सकेगा।
